ऐश्वर्या और अभिषेक दूसरे बच्चे के लिए हैं ‘सीरियस’!
ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन के पहले बच्चे का नाम अभी तक दुनिया नहीं जान पाई है। इससे पहले यह खबर आई है कि दोनों दूसरे बच्चे की प्लानिंग में लगे हैं।
फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद बच्चन परिवार के करीबी माने जाते हैं और उन्होंने एक पॉपुलर मैगज़ीन में अपने कॉलम में लिखा है कि ऐश्वर्या और अभिषेक दूसरे बच्चे के लिए सीरियस हैं और यह जल्द ही संभव होगा।
खास सूत्रों के अनुसार, यही कारण है कि ऐश्वर्या फिलहाल कोई फिल्म साइन करने में रूचि नहीं दिखा रही हैं। प्रोड्यूसर ऐश्वर्या को अपनी फिल्म में हीरोइन बनाने के लिए लाईन लगाए हुए हैं। वह किसी फिल्म में कैमियो कर सकती हैं क्योंकि उसमें उन्हें ज्यादा टाइम नहीं देना पड़ेगा।
Comments
Post a Comment